महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम जिगनिहा निवासी कुशलावती देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार मार्च की शाम करीब 4 बजे उनके बेटे सुबाष उर्फ कल्लु को गांव के ही दिनेश, उमेश और गुड्डु ने लाउडस्पीकर के विवाद को लेकर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने लात-घूंसे, लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में सुबाष की कमर में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश, उमेश और गुड्डु निवासी ग्राम जिगनिहा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।