फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटा अमीन से मारपीट के मामले में छह लोगों पर केस

Fri, 28 Mar 2025 09:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम ढोढ़घाट में कोर्ट अमीन संदीप गुप्ता पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना उस समय हुआ है, जब वे अपने सहयोगी अमित कुमार राय के साथ न्यायालय के आदेश का पालन कराने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, संदीप गुप्ता, रामकिशन बनाम प्रह्लाद के मामले में न्यायालय से प्राप्त रिट का पालन कराने गए थे। इस दौरान प्रतिवादी प्रहलाद के बेटे रूपचंद और उनके परिवार की महिलाओं में नीलम, सरिता, राजकुमारी, गुड्डी देवी और प्रमिला ने विरोध किया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने कोर्ट अमीन और उनके सहयोगी के साथ गाली-गलौज की और न्यायालय की ओर से जारी रिट को फाड़ने का प्रयास किया। जब कोर्ट अमीन संदीप गुप्ता ने विरोध किया तो सभी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट अमीन ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार रूपचंद, राजकुमारी, गुड्डी देवी, प्रमिला, सरिता, नीलम निवासी ढोढ़घाट के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें