ससुराल वालों को मारने पीटने के कारण गर्भ में पल रहे मासूम की हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनहा बैजौली निवासी सुरेश चंद ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्यामदेउरवां पुलिस ने सात लोगों पर के दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सुरेश चंद्र ने बताया कि बेटी जूही का विवाह 04 नवंबर 2022 को सूरज ग्राम बरियारपुर टोला राजीपुर से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुर सुदामा, सास चम्पा देवी, जेठानी सुधा, भसूर करन व सूरज अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ताना कसते रहते थे व प्रताड़ित करते थे। बीते दिनों दोपहर में खाना खाने के बहाने ससुर ने घर में किसी को न पाकर जूही को मारने पीटने लगे, जिससे जूही के पेट में पल रहा दो माह का बच्चा मर गया। चोट लगने से पेट में अधिक पीड़ा शुरू हो गई। उसे बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर में भर्ती कराया। अस्पताल में ही बच्चे की मौत हो जाने की जानकारी हुई। अस्पताल से जूही का सुधार होने पर भिटौली थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुदामा, चम्पा, सुधा, अजय, करन, सूरज, चंद्रावती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद