महराजगंज। थाना चौक बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत धरमौली के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) मुंसफ अली पर 6 बोरी चावल की कालाबाजारी करने का आरोप लगा था। पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी की जांच में यह खुलासा हुआ कि कोटेदार कार्डधारकों को घटतौली कर राशन जमा करता था, जिसका कुछ हिस्सा अवैध रूप से बेचनेकी कोशिश की जा रही थी। मामले में कोटेदार पर केस दर्ज हुआ है।