फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न में चार के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 18 जानकी नगर निवासी सरदार नरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। सरदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी सतप्रीत कौर की शादी 2021 में सरदार सर्वजीत सिंह राजपाल निवासी वार्ड नं. 18 जानकी नगर नौतनवा के साथ दिल्ली में किया था। इसमें 50 लाख रुपये खर्च हुआ था। बेटी को उपहार में करीब 70 लाख के सामान भी दिया था, लेकिन उस उपहार से दमाद सर्वजीत सिंह राजपाल व ससुर सरदार गुरुप्रसाद सिंह राजपाल, सास राजेंद्र कौर व देवर करनजीत सिंह संतुष्ट नहीं थे। आरोपी दहेज में कार मांग कर रहे थे। कार देने से मना किया तो बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बेटी को जहर देकर जान से मारने का प्रयास भी किया। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर अलग रह रही है। गत 10 फरवरी को समाज की पंचायत रखी तो बेटी की सास व ससुर ने गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर सरदार सर्वजीत सिंह राजपाल, सरदार गुरु प्रसाद सिंह राजपाल, राजेंद्र कौर करनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें