बागापार पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी।
बागापार। जिला कृषि अधिकारी सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बागापार में भ्रमण पर निकले। बागापार सिवान में पराली जला रहे एक किसान के विरुद्ध केस दर्ज कराया व छह किसानों पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पराली जला रहे किसान पिंटू के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। छह किसानों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बागापार के पिपरा, अमरुवा व बरईठवा टोले के ग्रामीणों को पराली न जलाने के लिए चेतावनी दी गई। संवाद