फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट में पूर्व प्रधान सहित चार के खिलाफ केस

Sun, 12 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव ढेसो में मामूली बात को लेकर दो पटीदारों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पीड़ित शमशुद्दीन अंसारी ने दी तहरीर में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला है। जिसे लेकर पटीदार से विवाद चल रहा था। वहीं मामले की सुलह समझौता के लिए मुंबई से घर आए थे। आरोप है कि 7 जनवरी को वह पत्नी के साथ निचलौल से घर लौट रही थी। अभी वह जंगल स्थित वन देवी के पास पहुंचे थे। जहां पर पटीदारों ने रोककर पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस मामले में पूर्व ग्राम प्रधान फखरुद्दीन, अब्दुल रहमान, कमरूद्दीन और फते हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें