ठूठीबारी। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ युवकों ने खेत में काम कर रहे एक युवक को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकरहर निवासी विशाल चौहान ने बताया कि 14 नवंबर समय करीब एक बजे दिन में गांव के बाहर जंगल के पास अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इस दाैरान कुछ लोगों ने धारदार हथियार लेकर हमला बोल दिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार ने आरोपी संजीत मौर्या, रोहित मौर्या, निरंजन यादव और अशरफ अली के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की।