फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ पर दंगा व घर में तोड़फोड़ करने का केस

Thu, 11 Apr 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुलाई 2022 में ग्राम सभा बरगाहपुर के टोला पालजोत में एक महिला के घर में तोड़फोड़ हुआ था। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध दंगा व घर में तोड़फोड़ तथा मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता शकुंतला देवी निवासी ग्राम सभा बरगाहपुर टोला पालजोत के घर पर जुलाई 2022 में जमीनी विवाद को लेकर उनके गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया, जिसमें उनके व स्वजनों के साथ मारपीट की व घर में रखा पैसा भी छीन लिया। पड़ोसियों ने लोगों को बचाया। फिर दुबारा उसी दिन देर रात आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ करने लगे। साथ ही पीड़िता के घर की एक गर्भवती महिला के साथ घर के अन्य लोगों से मारपीट की। बाद में पूरे गांव के लोगों के इकठ्ठा होने पर उन सब की जान बच सकी। सूचना पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। न्याय न मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी के अनुसार, आरोपी सीताराम, रवि, सूरज, चंद्रीका, किशन, अवधेश, सुखराज व प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

सत्यपाल, मुड़िया खेड़ा अजमाबाद। संवाद

सत्यपाल, मुड़िया खेड़ा अजमाबाद। संवाद

सत्यपाल, मुड़िया खेड़ा अजमाबाद। संवाद

सत्यपाल, मुड़िया खेड़ा अजमाबाद। संवाद

सत्यपाल, मुड़िया खेड़ा अजमाबाद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें