फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात, नहीं जाना पड़ेगा गोरखपुर

Tue, 08 Oct 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हृदय रोग के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, 30 लाख की आबादी वाले जिले में 14 सीएचसी, एक जिला अस्पताल है। इनमें कहीं भी हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में हृदय रोगियों को इलाज कराने के लिए गोरखपुर जाना पड़ता था, लेकिन पीपीपी मोड वाले केएमसी मेडिकल काॅलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो चुकी है। इस वजह से मरीजों की मुश्किल दूर हो गई है। केएमसी मेडिकल कालेज में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार बताते हैं कि रोजाना ओपीडी में 70 से 80 मरीज आते हैं।
सभी का बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि दिल के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फास्ट फूड के सेवन से परहेज करें। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। सीने में हल्के दर्द को गंभीरता से लें, चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज में मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार किया जा रहा है। उधर, मेडिकल काॅलेज में इलाज कराने आए सेमरी के नीरज वर्मा ने बताया कि पहले गोरखपुर जाना पड़ता था, लेकिन जिले में इलाज की सुविधा मिलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें