फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में डिवाइडर से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Sun, 28 May 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
चौपरिया गांव के पास दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा रोड पर बुलेट एजेंसी के सामने शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में शहर के दो युवकों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीसरा युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आजाद नगर मुहल्ले के रहने वाले अविनाश प्रजापति (26) और अमरुतिया मुहल्ले के शिवम वर्मा (25) कार से महराजगंज की तरफ आ रहे थे। बुलेट शोरूम के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अविनाश और शिवम की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीसरा युवक भाग गया। नगर चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें