फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टेंपो में टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और टेंपो में टक्कर, छह लोग घायल
विज्ञापन

घुघली। सिसवा-कप्तानगंज मार्ग पर ग्राम सभा बारीगांव के समीप बुधवार शाम को कार व टेंपो में आमने -सामने टक्कर हो गई। टेंपो में सवार 6 लोग घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा गया। इन्दपुर के तरफ से आ रही कार व घुघली से सवारी लेकर कप्तानगंज जा रहे टेंपो में टक्कर हुई।
कार सवार कार से निकल कर मौके से फरार हो गए। टेंपो में सवार बिरैची निवासी जोखन (50) ,रामपति देवी (40), लामती (38) एवं चालक सहित छह लोग घायल हो गए। जखिरा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें