समेकित विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का चल रहा है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समेकित विद्यालय धनेवा में 102 बटालियन एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने सुबह ड्रिल में हिस्सा लिया। असलहों के प्रशिक्षण में एसएलआर को खोलने व जोड़ने की जानकारी ली। दोपहर बाद प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सवाल-जवाब किए।
बालक वर्ग में सुबह उज्ज्वल अग्रहरि, आयुष, दिलीप कुमार, सर्वजीत, राजदीप, आलोक रंजन व राजवीर आदि ने परेड में हिस्सा लिया। अन्य कैडेेट्स व बालिका वर्ग की ज्योति सिंह, पूजा साहनी, मुस्कान मिश्रा, वैष्णवी, निक्की, विनीता, शालिनी वर्मा, निभा यादव, ममता, आस्था विश्वकर्मा व अनुराधा ने माॅक ड्रिल में हिस्सा लिया।
दोपहर में एसएलआर को खोलने व जोड़ने की जानकारी दी गई। दोपहर बाद हुए प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सीओ कर्नल अखिलेश मिश्रा ने कहा कि कैडेस्स का सर्वांगीण विकास ही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। वे गतिविधियों से जुड़ते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य करें। लेफ्टिनेंट शेषनाथ, अनिल कुमार प्रजापति, तुलसी प्रसाद, विजय प्रकाश, केपी साहू, राजेश आदि ने कैडेट्स को जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने को कहा।