समेकित विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण में उपस्थित कैडेट।
महराजगंज। यूपी 102 बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण के सातवें दिन धनेवा धनेई स्कूल में शनिवार को एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल, क्वार्टर गार्ड परेड आदि का अभ्यास किया। अल्फा ब्रावो व चार्ली एनसीसी कैडेटों को फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं सटीक निशाना लगाने के बारे में बताया। फायरिंग में एनसीसी कैडेटों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कमांडेट अखिलेश मिश्रा, ले. कर्नल अभिषेक मानसिंह ने मार्गदर्शन किया।
कैंप कमांडेंट ने कहा कि महाविद्यालयों में अभी तक विद्यार्थी एनसीसी, एनएसएस और शारीरिक शिक्षा एैच्छिक विषयों के रूप में जानकारी लेते थे। साल भर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने के बाद भी मुख्य परीक्षा में इन गतिविधियों का कोई श्रेय नहीं मिलता था। लेकिन अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने के बाद विद्यार्थियों को एनसीसी, एनएसएस और शारीरिक शिक्षा को वैकल्पिक विषयाें के रूप में लेना है। खास बात यह है कि इन विधाओं में की गई सहभागिता के बाद विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में इन विषयाें में मिले प्राप्तांकों को जोड़ा जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिशत बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को ड्रिल के विविध पक्षों की जानकारी दी। व्याख्यानमाला में लेफ्टिनेंट हेमंत मंगल ने नेतृत्व क्षमता विषय पर अपने व्याख्यान में कैडेट्स को इसका महत्व बताया। कल 600 कैडेट्स इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्दी रखरखाव और तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी गई।