महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के जवान व खनुआ पुलिस ने पगडंडियों पर संयुक्त गश्त कर लोगों को सुरक्षा भरोसा दिलाया। सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह, डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार व खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी गंगा राम यादव के नेतृत्व में पगड़डियों पर गश्त की गई। असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में रात्रि में गश्त तेज कर दी गई है। संवाद