भनवापुर में कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से बंद पड़े होटल।
भनवापुर। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी से स्ट्रीट वेंडर से लेकर हलवाई, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किल बढ़ गई हैं। बार-बार बढ़ रही कीमतों में उछाल से खाने-पीने के सामानों का रेट बढ़ गया है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। काॅमर्शियल गैस सिलिंडर पर 993 रुपये बढ़ने से ढाबे, होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और स्ट्रीट वेंडर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इससे होटल संचालकों ने खाने के रेट बढ़ा दिए हैं। वहीं, शादी-समारोह में कैटरर्स की बुकिंग भी महंगी हो गई है। खान-पान के दुकानदारों के मुताबिक, व्यावसायिक सिलेंडरों पर दो बार रुपये बढ़ चुके हैं। स्ट्रीट वेंडर बब्लू गुप्ता ने बताया कि वह पूर्व में ही अपने छोले-भटूरे पर रुपये बढ़ा चुके हैं। इसके बाद से ग्राहक कम हो गए थे। अब इतने रुपये बढ़ने के बाद सामान पर रुपये बढ़ाए जाएंगे तो दुकानदारी ठप हो जाएगी। अब तो यह लग रहा है। यह धंधा बंद करके दूसरा काम देखना पड़ेगा। गै स की किल्लत के बाद शादी वाले परिवारों को आवेदन करने पर व्यावसायिक सिलिंडर दिए जा रहे थे। इसके लिए गैस एजेंसी पर पांच हजार रुपये जमा कराए जा रहे थे। अब 933 रुपये बढ़ने के बाद उनसे छह रुपये लिए जा रहे हैं। इससे उन पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। इसी के साथ कैटरिंग की बुकिंग करने वाले कैटर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।