महराजगंज। पतरेंगवा गांव के पास खोया व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी 42 वर्षीय श्रवण यादव सिंदुरिया से एक निजी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे, तभी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत उनकी हो गई। पुलिस कर्मियों ने परिजन को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण को चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटा और दो बेटी हैं। थानाध्यक्ष मनीषा सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद