फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दोपहर में एक घंटे नहीं मिलीं गोरखपुर और ठूठीबारी की बसें, यात्री परेशान

Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
- रोजाना बस के लिए दोपहर में परेशान होते हैं यात्री, समस्या से अधिकारी बेखबर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। बस स्टेशन पर दोपहर 12 से एक बजे के बीच बस के लिए यात्री परेशान रहते हैं। चाहे ठूठीबारी जाना हो या फिर गोरखपुर दोनों रूट पर बस देर से मिलती है। यह समस्या सुबह शाम नहीं होती है, बल्कि दोपहर में अक्सर होती है। मजबूरन यात्री टेंपो-टैक्सी से यात्रा करते हैं। महराजगंज डिपो में 55 बसें संचालित होती है।
बृहस्पतिवार को महराजगंज बस स्टेशन पर यात्रियाें को दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच न तो गोरखपुर जाने के लिए कोई बस आई और न ही ठूठीबारी जाने के लिए। घंट भर यात्री परेशान रहे। परतावल के वाजीद ने कहा कि मैं परतावल से महराजगंज तक बस से आया हूं। अब जरूरी काम से गोरखपुर जाना है, लेकिन कोई बस नहीं है। कोई यह भी नहीं बता पा रहा है कि बस आएगी या नहीं। विश्वामित्र पटेल ने कहा कि मुझे गोरखपुर जाना है। बस आने की उम्मीद में एक घंटे से खड़ा हूं। यात्रियों की समस्या पर अधिकारी बेखबर हैं। देवेंद्र ने कहा कि परिवार सहित गोरखपुर जाना है। बस के लिए आधा घंटे से खड़ा हूं। बस नहीं रहने के कारण दिक्कत हो रही है। अजय ने कहा कि गोरखपुर के लिए बस का एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। यहां यात्रियों के बैठने तक की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बसों को समय से भेजा जा रहा है। कभी कभार बसों को जाने जाने में देर होती है। यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सभी प्रमुख रूटों पर बसें समय से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें