फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से टूर परमिट की बसे ढों रही हैं सवारी, सुरक्षा में सेंध

Wed, 31 Jan 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भैरहवा। सोनौली सीमा पर एक तरफ चौकसी बरती जा रही है, तो दूसरी तरफ टूर परमिट की आड़ में नेपाल से यात्रियों को लेकर बस दिल्ली तक बेरोक टोक पहुंच रही है। इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। दो दर्जन से अधिक बसें अवैध तरीके संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भारत व नेपाल सरकार के पारस्परिक समझौते के अनुसार भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के अंतर्गत दिल्ली से पोखरा नेपाल मार्ग पर मॉडर्न एरा टूर एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड पोखरा (नेपाल) व भारत के उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, साहिबाबाद डिपो (गाजियाबाद क्षेत्र) की चार व नेपाली नंबर की चार बसों का परमिट जारी किया गया है। दूतावास की ओर से जारी परमिट पर यह भी लिखा गया है जिन बसों की परमिट जारी की जा रही हैं, वे बसें सोनौली लैंड कस्टम कार्यालय से होकर दिल्ली के लिए जाएंगी। उनकी वापसी भी उसी सीमा से होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। नेपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों की जारी हुए परमिट के आड़ में दो दर्जन से अधिक बसें मनमाने तरीके से सवारी ढ़ो रहीं हैं।
नेपाल में यहां से मिलती हैं बसें

करीब दो दर्जन से अधिक टूर परमिट बसों को बाहर के जिलों से बुलाकर बिचौलिए के माध्यम से नेपाल के भैराहवा, बेलहिया व बुटवल के आसपास खड़ी कर नेपाली सवारियों को बैठाकर मनमाना किराया वसूला जाता है। लखनऊ, कानपुर ,गाजियाबाद व दिल्ली भेजने में कुछ सोनौली व भैरहवा बुटवल के बिचौलिए शामिल हैं। बिचौलिए नेपाल के तमाम ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क कर सवारियों को एकत्र करने के उपरांत यात्रियों की एक लिस्ट तैयार कर प्राइवेट बसों में बैठाकर दिल्ली भेजते हैं।
विज्ञापन

लाखों रुपए का नुकसान हर महीने हो रहा
सोनौली डिपो के आर नंदकिशोर चौधरी का कहना है कि जब से ये प्राइवेट बसें नेपाल से दिल्ली के लिए चल रही हैं, तब से परिवहन विभाग का लाखों रुपए का नुकसान हर महीने हो रहा है। इन अवैध बसों के संचालक को लेकर एआरटीओ से बात की गई है। एआरटीओ विनय कुमार का कहना है कि इस बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें