फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त गति से हो रहा बस स्टेशन का निर्माण, बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन भवन।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सुस्त गति से हो रहा बस स्टेशन का निर्माण, बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

यात्रियों को हो रही परेशानी, दूसरी किस्त के लिए शासन को भेजा गया है पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण सुस्त गति से हो रहा है। इससे दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अभी ज्यादातर कार्य अधूरे हैं। निर्माण के लिए दूसरी किस्त की रकम का इंतजार हो रहा है। इससे यात्रियों को सड़क या निर्माणाधीन भवन के बाहर खडे़ होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण पर 6 करोड 82 लाख रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास को नामित किया गया है। बस स्टेशन निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 10 लाख रुपये मिले हैं, जबकि दूसरी किस्त अभी तक कार्यदायी संस्था को नहीं मिली है। जिससे निर्माण पूरा होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन के अलावा चारों तरफ की बाउंड्री, शौचालय आदि बनना है, लेकिन कार्यदायी संस्था को रकम नहीं मिलने से रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण को गति नहीं मिल रही है। परिवहन निगम के अवर अभियंता रामआशीष चौधरी ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण 6 करोड 82 लाख रुपये में किया जाना है। दूसरी किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। रकम मिलते ही कार्यदायी संस्था को भेजा जाएगा। जिससे निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके।
विज्ञापन

-----------------
बस स्टेशन निर्माणाधीन होने से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। केवल भवन का ढांचा तैयार किया गया है। अंदर के सभी कार्य अधूरे हैं। दूसरी किस्त नहीं मिलने से कार्य प्रभावित हो रहा है। उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।
एनके चौधरी, एआरएम महराजगंज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें