फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खनुआ से गोरखपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा

Fri, 16 Feb 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खनुआ सीमा से शुक्रवार से गोरखपुर के लिए एक निजी बस संचालित हो रही है। इस मार्ग पर बस संचालित होने से लोगों में खुशी का माहौल है। रोजाना सुबह नौ बजे से बस का संचालन हो रहा है। दोपहर बाद गोरखपुर बरगदवा बाजार से चलकर खनुआ सीमा पर लगभग चार बजे तक पहुंचेगी। बस के संचालित होने से भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हरदीडाली, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, शेख फरेंदा, बजरडिहवा और नेपाल के दुर्गवलिया, शिवपुर, परसिया, मर्यादपुर, नौड़िहवा, गोनहा, बेथरी, मझगांवा, त्रिलोकपुर, कदमहवा, अमहवा, झुलनीपुर, बरेवा आदि गांव के लोगों को फायदा होगा। हिमांशु मिश्र निवासी हरदीडाली, पवन मद्धेशिया निवासी खनुआ ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें