फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बासपार मिश्र से महराजगंज के लिए बस सेवा 10 वर्षों से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख की आबादी को आवागमन के लिए सरकारी बस की सुविधा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुघली। क्षेत्र में आवागमन के लिए परिवहन सुविधा दम तोड़ रही है। करीब ढाई लाख की आबादी को आवागमन के लिए सरकारी बस की सुविधा नहीं मिल रही है। परिवहन की सुविधा 10 साल से बंद होने से यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही समय की बर्बादी भी हो रही है। जिम्मेदार समस्या पर गंभीर नहीं है।

सपा सरकार में विधायक रहे सुदामा प्रसाद के गांव बासपार मिश्र से वर्ष 2012 में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन सरकार जाते ही बस सेवा को घाटा दिखाकर बंद कर दिया गया। इससे लोगों को आने जाने में टेंपो व टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि टेंपो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बासपार मिश्र के ग्राम प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र, बसंतपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्धेश्वर सिंह, अरुण कुमार मिश्र बताते हैं कि गांव से जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के लिए 50 से 60 रुपये तक देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतपुर निवासी शैलेश शर्मा, राम नवल, प्रदीप सिंह, परसौनी निवासी अरुण सिंह आदि लोगों ने बताया कि रोडवेज का संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि खुशहालनगर तक संचालित होती है। लोगों को समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें