सोनौली। नेपाल बेलहिया पुलिस ने रविवार को भारत से तस्करी कर नेपाल लेकर पहुंचे कपड़े के साथ बस को सीज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, बेलहिया से तैनात पुलिस टीम ने बेलहिया बाईपास पर एक बस की जांच करते समय कपड़े समेत कुल 6,60,000 रुपये का सामान जब्त किया। चालक, बलिराम थारू, निवासी तिलोत्तमा नगर पालिका, रूपनदेही और सह चालक दीपक गुरुंग, निवासी वार्ड नंबर छह को गिरफ्तार किया गया है।