फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाउने में बस पलटने से लगी आग 31 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दाउने में बस पलटने से लगी आग, 31 घायल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। काठमांडू जा रही एक यात्री बस बुधवार सुबह नवलपरासी पूर्व में पहाड़ों पर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर दाउने में पलट गई। बस के पलटने और उसमें आग लगने से 31 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में छह की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने राहत व बचाव कार्य किया। नवलपुर थानाध्यक्ष डीएसपी संतोष पाठक ने बताया कि कंचनपुर से बुटवल होकर काठमांडू जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 31 लोग सवार थे। सभी को चोटें आईं हैं। छह की हालत गंभीर है। घायलों को भरतपुर अस्पताल चितवन भेजा गया है। अन्य का इलाज स्थानीय मध्यबिंदु अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल नेपाली नागरिक हैं। उनके नाम पते के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें