फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्राफा कारोबारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंप मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चोरी के सामान से जुड़े मामलों में आरोपी बनाए जाने के खिलाफ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्राफा कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। समिति के नगर अध्यक्ष गणेश ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में वृद्धि के कारण पूर्व में हुए लेन-देन को लेकर कई जगह ग्राहकों और स्वर्णकारों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। बिना जांच किसी एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई होने से समस्या और बढ़ जाती है। कई बार चोरी के सामान से संबंधित मामलों में स्वर्णकारों को बिना पर्याप्त जांच के आरोपी बना दिया जाता है और मुकदमे में फंसा दिया जाता है। ऐसे मामलों में प्रतिष्ठान और कारोबारी की भूमिका की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाए। इस मौके पर व्यापारी अनिल वर्मा, उमेश वर्मा, मिथिलेश वर्मा, किशोरी वर्मा, भोला प्रसाद वर्मा, नवल सराफा, राजन वर्मा, दुर्गा प्रसाद, जनार्दन, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें