बुलेट खाई में गिरी, एक युवक की मौत और अन्य गंभीर रूप से घायल
पनियरा/बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के डोमरा गांव के एक युवक की बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगड़िया के पास बुलेट से खाई में गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक डोमरा निवासी बबलू कन्नौजिया (28) फरेंदा में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते थे। शनिवार की रात लगभग 9 बजे वह अपने मित्र विवेक (30) निवासी लोटन के साथ अपने किसी निजी काम को लेकर बाइक से सिद्धार्थनगर की तरफ जा रहे थे कि बृजमनगंज क्षेत्र के बनगड़िया के पास पहुंचे थे कि गाड़ी गड्ढ़े में गिर गई। इस दौरान दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर दोनों युवकों को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाने के दौरान बबलू कन्नौजिया की मौत हो गई। वहीं, पर दूसरे घायल विवेक का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
मृत युवक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। पनियरा प्रभारी थानाध्यक्ष गिरीशचंद्र राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।