फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बनाएं पार्क, लगवाएं तिरंगा

विज्ञापन
नगर पंचायत पनियरा के कार्यालय के लिए बन रहे भवन का निरीक्षण करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बनाएं पार्क
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश
महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के पीछे उपलब्ध भूमि पर पार्क बनाया जाए। इसमें बड़ा पोल लगवाकर उसपर तिरंगा लगवाएं। अमृत सरोवर के पास उपलब्ध भूमि पर भी पार्क बनाया जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को पनियरा क्षेत्र में नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने टैक्सी स्टैंड के सुचारु संचालन पर संतोष जताया। सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं खराब पड़ी लाइटों को तत्काल मरम्मत कराने व डंपिंग ग्राउंड के लिए जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करने के लिए प्रशासक मदन मोहन वर्मा को निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लॉक परिसर में जीर्णोद्धार के कार्यों के बारे में खंड विकास अधिकारी सुशांत सिंह से जानकारी ली। ब्लॉक संसाधन केंद्र के निरीक्षण में सभी उपस्थित मिले, उन्होंने डीबीटी की जानकारी ली, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने बताया कि 23 हजार के सापेक्ष 900 की फीडिंग शेष रह गई है।
विज्ञापन

डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर प्रसव कक्ष, परामर्श कक्ष व पर्यवेक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें