फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दें : बीएसए

विज्ञापन
विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल हल कराते बीएसए आशीष सिंह।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दें : बीएसए
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जड़ार का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से कहा कि वे पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करें तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
बीएसए बुधवार को पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जड़ार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पठन-पाठन की व्यवस्था जहां बेहतर मिली वहीं स्वच्छता का प्रबंध भी ठीक मिला। बीएसए ने कक्षा तीन में पहुंचकर वहां के बच्चों को बोर्ड पर सवाल देकर उसे हल करवाए। बच्चों ने सवाल को बेहतर ढंग से हल किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक एमडीएम ने दो स्कूलों का लिया जायजा
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेंद्र वर्मा ने भी बुधवार को सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौनरिया व कंपोजिट विद्यालय बल्लो खास का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंजीकरण की तुलना में गौनरिया में 90 प्रतिशत तथा बल्लो खास में 70 प्रतिशत बच्चे तथा सभी शिक्षक व कर्मी उपस्थित मिले। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें