फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माणाधीन पीएम श्री विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण

Sat, 31 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के चौधरी चरण सिंह वार्ड मंशाछापर में पीएम श्री विद्यालय में 17 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का शुक्रवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। मंशाछापर के सभासद रघुबर यादव ने शिकायत किया था कि पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने मौका मुआयना कर तकनीकी टीम से जांच कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। जिला समन्वयक निर्माण बीरेंद्र सिंह ने जांच की जिसमें सरिया और सीढ़ी निर्माण मानक के विपरीत मिला। उन्होंने इन कार्यों को सुधार कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छत की सरिया में सुधार कर दिया गया है। सफेद बालू सहित अन्य शिकायतों का पीडब्ल्यूडी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें