महराजगंज। डीएम संतोष कुमार शर्मा व सीडीओ अनुराज जैन के निर्देशन में शनिवार सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह दिखाया। इसके लिए बीएसए रिद्धि पांडेय की तरफ से आदेश पत्र भी जारी किया गया था। कस्तूरबा स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों ने स्कूल की शिक्षिकाओं संग स्कूल के दीपोत्सव कार्यक्रम मे बढ़कर प्रतिभाग किया। सदर कस्तूरबा में आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी तो अन्य कस्तूरबा में यह दायित्व खंड शिक्षा अधिकारियों ने निभाया। स्कूल परिसर में आकर्षक रंगोली, मिशन शक्ति, हैप्पी धनतेरस व दीपावली से जोड़कर बनाया जिसकी सजावट दीपों से की गई। समी कस्तूरबा स्कूलों की बिजली की रंग बिरंगी-लरियां से सजाकर मिशन शक्ति फेज-5 की मजबूती का संदेश दिया। साथ-साथ मिष्ठान वितरण कराकर बेटियों का मुंह भी मीठा कराया गया।