महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के निकट हुए सड़क हादसे में घायल जीजा साले की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक पर सवार शिवकुमार निवासी सिकंदराजीतपुर एवं कौशलेंद्र निवासी मोगलहा थाना कैंपियरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हेें इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में शुक्रवार देर रात मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।