सोनौली। क्षेत्र के एक गांव में जीजा साली काे लेकर फरार हो गया। ससुर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने तहरीर में लिखा है की उनकी बड़ी बेटी की शादी सिद्धार्थनगर जिले में 2022 में हुई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। 24 अगस्त से छोटी बेटी का पता नहीं चल रहा है। इस बीच जानकारी मिली कि 15 छोटी बेटी दामाद बहला फुसलाकर भगा ले गया। वह अपने बहन के घर दिल्ली में रह रहा है। कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद