फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र के संचालित नही होंगे ईंट भट्ठे : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ उच्च न्यायालय के कड़े रुख के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम रमेश कुमार व पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई भट्ठों का निरीक्षण किया। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि भगवतनगर परसिया व लेजार महेदवा के सहित कई अन्य ईंट भट्ठों की अनापत्ति प्रमाण पत्र व जीएसटी व प्रदूषण संबंधी जांच की गई। क्षेत्र में कुल 9 ईंट भट्ठे सूचीबद्ध है। सभी प्रपत्रों की जांच की जा रही है। न्यायालय के आदेश का पालन कराया जा रहा हैं। बिना अनापत्ति प्रमाणपत्र कोई भी ईंट भट्ठे संचालित नहीं होंगे। इस दौरान एसआई दिनेश यादव सहित पुलिस टीम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें