- सदर समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा का बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में समापन हो गया। सदर ब्लॉक में खो-खो बालिका वर्ग में पकड़ी नौनिया की टीम विजेता व खुटहां की टीम उप विजेता रही। बालक वर्ग में पकड़ी नौनिया की टीम विजेता और पिपरा बाबू की टीम उप विजेता रही।
जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में पकड़ी नौनिया विजेता व महुअवां की टीम उप विजेता रही। समूह गान, राष्ट्रीय एकांकी में कंपोजिट स्कूल बागापार को पहला व कंपोजिट स्कूल रम्हौली को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग में खो-खो बालक व बालिका वर्ग में पकड़ी नौनिया की टीम विजेता व खुटहां की टीम उप विजेता रही। प्राथमिक वर्ग में बागापार के हसनैन व पिपरा रसलूपुर की सोनाली तथा जूनियर वर्ग में पिपरा रसूलपुर के निखिल व अंजनी को व्यक्तिगत चैंपियन का पुरस्कार दिया गया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा ने कहा कि दो दिवसीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने अपनी मेधा को प्रदर्शित करने का कार्य किया है, जिले स्तर पर भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएं। संचालन पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, रेयाज अहमद, सुधाकर राय, अरुण श्रीवास्तव, सुनील वर्मा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
अन्य ब्लॉकों में भी खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
निचलौल संवाद के मुताबिक किसान डिग्री कॉलेज खेल मैदान में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा दिखाई। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मिठौरा संवाद के मुताबिक निर्मला इंटर कॉलेज में हुए ब्लॉक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में कबड्डी व खो-खो में चौक की टीम विजेता व औराटार की टीम उप विजेता रही।
खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य तामसी थामस व खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने पुरस्कृत किया। घुघली संवाद के मुताबिक बेलवा टीकर की विंध्यवासिनी व घुघली की ममता ने दौड़ की स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कबड्डी, खो-खो समेत अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने पुरस्कृत किया। पनियरा संवाद के मुताबिक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में माधोनगर न्याय पंचायत की टीम ओवरआल चैम्पियन बनी। खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षक वरेश कुमार, अनिरुद्ध निराला आदि मौजूद रहे।