फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग : जूनियर बालिका वर्ग का प्रशिक्षण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सिंग : जूनियर बालिका वर्ग का प्रशिक्षण आज से
विज्ञापन

महराजगंज। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में 10 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले जूनियर बालिका वर्ग के बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर में उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया गया है। वे उपरोक्त अवधि में वहां रहकर खिलाड़ियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करेंगे तथा राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।
मणिपुर में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर के बीच जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग स्पर्धा आयोजित होगी। इसके लिए जुलाई में हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा में चयनित बॉक्सिंग के 20 खिलाड़ियों को 10 से 24 अक्तूबर तक प्रशिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में प्रशिक्षित करने के लिए जिले के उप क्रीड़ाधिकारी व बॉक्सिंग के प्रशिक्षक को तैनात किया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें