फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो खंभे में टकराई, चार महिलाएं घायल

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घायल महिलाओं को सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर रात करीब दो बजे चंडीथान चौराहे के पास बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। बोलेरो में सवार एक बालिका समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया है। एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव से बरात पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के गांव समरधीरा गई थी। द्वारपूजा व जयमाल के बाद जलपान, भोजन करने के बाद एक बोलेरो देर रात लौट रही थी। उसमें आठ महिलाएं सवार थीं। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चंडीथान के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार सुनीता 42 निवासी इटहिया थाना मझगावा जिला रूपनदेही नेपाल, कौशल्या 26 निवासी नंबर 14 मधुबन नगर नौतनवां, काजल 10 निवासी बरवाभोज थाना नौतनवां, सुनीता जायसवाल 39 भैरहवा नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनीता की गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को थाने पर ले आई। नौतनवां थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें