फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क किनारे टहल रहे तीन लोगों को बोलेरो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास सोमवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे टहल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। उसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बोलेरो चालक किसी तरह हादसे में जान बचाकर भाग निकला। लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिरौली गांव के रहने वाले प्रियांशु प्रजापति (24) आनंद मोहन (25) और सिकंदर यादव (22) रात करीब नौ बजे निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर साथ में टहल रहे थे। तीनों गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। इसी बीच निचलौल से ठूठीबारी की ओर जा रही एक बोलरो ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें तीनों घायल हो गए। हादसे में घायल प्रियांशु प्रजापति की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें