फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर का दाम बढ़ने से कांग्रेसियों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बढ़े दाम को वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आम जनता महंगाई से परेशान है। किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। होली के पहले सरकार ने महंगाई को तोहफा दिया है। इससे घरेलू बजट प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर 350 रुपये महंगा हुआ है। महंगाई से समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। एक साल में चौथी बार गैस सिलिंडर का दाम बढ़ाया गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। होली त्योहार को देखते हुए गैस के मूल्य को तत्काल वापस लिया जाय। इस मौके पर गोपाल शाही, नूर आलम, राजेश पाठक, विनोद तिवारी, लक्ष्मी, अमरजीत, सुदामा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें