फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अर्धनिर्मित मकान में मिला शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में बृहस्पतिवार की सुबह एक अर्धनिर्मित मकान में युवक का शव मिला। शव देख लोगों ने शोर मचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त में जुट गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर के भारीवैसी नर्सरी में अर्धनिर्मित मकान में युवक (40) का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर अगल बगल के काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अर्धविक्षिप्त था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें