फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 लाख से खरीदेंगे कंबल, गरीबों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ठंड का असर बढ़ने लगा है। जरूरतमंदों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। कंबल खरीदने का टेंडर जारी हो चुका है और शनिवार तक जिले की चारों तहसीलों में कुल 4,149 कंबल पहुंचा दिए जाएंगे। इस पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सदर तहसील को 1749 कंबल जबकि फरेंदा, नौतनवा और निचलौल तहसील को 800-800 कंबल भेजे जाएंगे। इन कंबलों का वितरण पहले से तैयार सूची के आधार पर किया जाएगा। ठंड में किसी गरीब को बिना सहारे न रहना पड़े, इसके लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। रैन बसेरों में भी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें