फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री आवास में धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
निचलौल ब्लॉक पर पीएम आवास सूची को लेकर प्रदर्शन करते सेमरहना के ग्रामीण।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास में धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- गलत सूची बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास पात्रता सूची में अनियमितता का आरोप लगाकर बुधवार को प्रदर्शन किया।
ग्रामीण उषा देवी, गोविंद, शकुंतला, किरचन, मंजू, दर्शन, मुस्तफा, रीता, जमीला खातून ने कहा कि जिसके पास पक्का मकान है, उनको पात्र बनाया गया है। जिनके पास झोपड़ी, टीनशेड है उनको अपात्र बना दिया गया है। गलत सूची बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने बताया कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
निचलौल। क्षेत्र के सेमरहना गांव के लोगों ने पीएम आवास योजना की सूची से नाम कटने के बाद बुधवार को ब्लॉक पर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संजना, सीमा, कौशल्या, सावित्री, रीता आदि ने कहा कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में दर्ज था, लेकिन बाद में कटवा दिया गया। ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश के चलते नाम कटवाकर अपात्रों का नाम सूची में दर्ज करा दिए हैं।
इस मामले में ग्राम प्रधान के पति व्यास ने आरोप को निराधार बताया। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें