फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजयुमो ने जलाया अखिलेश यादव का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
-मठाधीश होते हैं माफिया के बयान पर दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर विरोध प्रदर्शित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन

भाजयुमो के अमित पांडेय ने सपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त होने पर वह तिलमिलाए हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह कहकर संत समाज का भी अपमान किया है कि मठाधीश ही माफिया होते हैं। जिला मंत्री सत्यम कुमार ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में शांति व्यवस्था को लागू की है। समाजवादी सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक गुंडाराज चलता था। शिवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जनता 2027 में फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अश्वनी पटेल, राहुल तिवारी, मयंक, करुणेश, मुरलीधर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें