महराजगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव ने की। जिलाध्यक्ष ने रानी अहिल्या बाई होल्कर के विचारों पर प्रकाश डाला। संचालन शमसुल हुदा खान ने किया। राजाराम भारती को उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दिलीप कुमार शुक्ला, विजय जायसवाल, कुंदन सिंह, प्रदुम्न शर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।संवाद