फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टंट के चक्कर में बाइकों की टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित लोहेपार में बृहस्पतिवार को दो बाइक सवार युवा स्टंट करने के चक़्कर में टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सिसवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई नगर लोहेपार निवासी द्वारिका 20 व नेहरू नगर बरवां द्वारिका निवासी शमशेर 20 बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब एक बजे लोहेपार के सामने स्टंट करते हुए बाइक चला रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरने से शमशेर के चेहरे और सिर में चोट आई व आदित्य का पैर टूट गया। दोनों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें