निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बैदौली निवासी बिंदु (30) बाइक से कही जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। फिर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की घटना की जानकारी नहीं है। संवाद