फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Tue, 30 Apr 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार की रात रिश्तेदारी से लौटते समय नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे को अज्ञात वाहन ने पडियाताल मंदिर के समीप नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ग्राम गोबरही थाना सिंदुरिया निवासी रमाशंकर (35) अपने भांजे ग्राम परसा गिदही थाना घुघली निवासी दीपराज (18) के साथ परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी रिश्तेदारी में गए थे। रविवार देर रात करीब एक बजे दोनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। ठूठीबारी नौतनवा मार्ग पडियाताल मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपराज हाईस्कूल का छात्र था। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें