फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, कोहराम

Mon, 21 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के बलकुडीया निवासी सागर पाल मां गिरजा देवी (60) को बाइक से लेकर नेपाल के नवलपरासी जिला स्थित एक अस्पताल पर आंख का इलाज कराने गए थे। इलाज कराकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह लोग थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक से गिरकर गिरजा देवी की मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटा सागर पाल बदहवास हो गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा के अनुसार हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें