पुल से फिसल कर 10 फीट नीचे नाले में गिरा बाइक सवार
महराजगंज। मिठौरा ब्लाॅक के ग्राम सभा महेशपुर कबेलवा के वन टांगिया कंपार्ट 24 से चौक बाजार आ रहा एक बाइक सवार युवक लकड़ी के पुल से मलाव नाले में बाइक सहित गिर कर चोटिल हो गया। राहगीरों ने किसी तरह से युवक की जान बचाई। वनग्राम 24 निवासी राधे चौक से बाइक लेकर घर जा रहा था। मलाव नाले पर पुलिया पार करने के लिए बाइक को धक्का देकर आगे बढ़ने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और राधे बाइक के साथ दस फीट गहरे नाले में जा गिरे। किसी राहगीर ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव से लोगों ने मौके पर पहुंचकर राधे की जान बचाई। राधे की बाइक को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। संवाद