निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार गंगा पटेल (55) निवासी नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। घायल व्यक्ति के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।