निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के घोड़हवा चौक मार्ग स्थित सेखुई गांव के पास हुई सड़क हादसे में एक बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी कमलेश (23) भाभी राधिका (28) भतीजी रूमा (6) तथा एक रिश्तेदार पूनम (17) निवासी रामपुर जिला कुशीनगर को एक बाइक से लेकर चौक की ओर से घर लौट रहे थे। अभी सेखूई गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिस दौरान बाइक सवार कमलेश, राधिका, रूमा और पूनम घायल हो गए। संवाद